फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल के साथ अदा हुई जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
या इलाही में तुझसे दुआ मांगता हूं, मरीजों की खातिर शिफा मांगता हूं...। रमजान के पहले जुमे की नमाज पर नमाजियों ने खुदा से भी यही दुआ मांगी। मुकद्दस रमजान पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जुम्मे की नमाज अदा कराई गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मस्जिदों में पांच से 10 की संख्या में ही लोग पहुंचे और जुमे की नमाज पढ़ी गई। खुदा की बारगाह में कोरोना के खात्मे की दुआ की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे पर शहर भर की मस्जिदों में मास्क और सामाजिक दूरी के साथ नमाज अदा की गई। वहीं बाकी लोगों ने घरों में नमाज और सूरा जुमा की तिलावत की। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि शहर की चार जुमा मस्जिदों दारानगर, अर्दली बाजार, रामनगर और बजरडीहा में मौलाना ने मात्र पांच लोगों के साथ नमाज अदा कराई। इस दौरान कोरोना के समापन की दुआख्वानी कराई गई। इस दौरान जिनकी कोरोना से मौत हो गई है उनकी आत्मा की शांति के लिए भी दुआएं करवाई गई। मस्जिदों से आम जनता से अपील की गई है कि रोजेदार अपना ख्याल रखें, क्योंकि जितनी जरूरी इबादत है उतनी जरूरी जान की हिफाजत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें