फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाफी टोल प्लाजा की एक लेन रोकी, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कर्मनाशा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण के कारण डाफी टोल प्लाजा पर रविवार की रात से ही बिहार की ओर से जाने वाले रूट को बंद कर दिया गया। 12 घंटे से ज्यादा समय तक हाईवे बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। सोमवार की रात गाडि़यों को पास कराने का सिलसिला शुरू हुआ। मगर, वाहनों की लंबी लाइन के कारण हाईवे का एक लेन जाम की चपेट में रहा। एनएचएआई के कर्मचारियों ने चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर जाने वाले गाडि़यों को घोषणा करके सर्विस रोड से पास कराया।
विज्ञापन

एनएच-2 के बाएं लेन पर रविवार की रात से गाडि़यों का संचालन रोक दिया गया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया कि कर्मनाशा नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम अंतिम दौर में है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार तक यह काम पूरा लिया जाएगा। इसी कारण प्रशासन ने बिहार की ओर से जाने वाले वाहनों को टोल प्लाजा पर रोकने का निर्देश दिया था। 12 घण्टे तक बिहार जाने वाली लेन पर गाडि़यों के रोके जाने के बाद लंबा जाम लग गया। टोल मैनेजर जयराज सिंह ने बताया कि मंगलवार से कर्मनाशा पर निर्माणाधीन पुल शुरू हो जाएगा। इसके बाद जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें