फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर और पानी की समस्या पर नपेंगे ठेकेदार और जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर और पानी की समस्या पर नपेंगे ठेकेदार और जेई
विज्ञापन

जलकल के अधिकारियों को भेजना पड़ेगी लोकेशन
- नगर आयुक्त ने जीएम जलकल और सचिव के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। अब जलकल के जेई और अन्य फील्ड के अधिकारियों को भी अपना लोकेशन भेजना होगा। यह आदेश नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को आयोजित जलकल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दी। उन्होंने कहा कि जेई फील्ड में नहीं जाते हैं। इसलिए समस्याएं शहर में पैदा हो रही है।
विज्ञापन

जीएम नीरज गौड़ और सचिव रघुवेन्द्र कुमार के साथ हुई बैठक में कमिश्नर ने कहा कि जलकल की समस्या के चलते ही आए दिन धरना प्रदर्शन हो रहा है। आगे से अगर कर्मचारियों या ठेकेदार की लापरवाही मिली तो दोनों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी निरीक्षण करें और प्रतिदिन शाम को आपनी रिपोर्ट दें कि वह किन-किन जगहों पर जाकर समस्याओं को देखा है और दूर कराया है। नगर आयुक्त ने बताया कि सीवर और पेयजल की समस्या को कम करने के लिए पूरी टीम लगी हुई है। समस्या को तत्काल दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए सुबह और शाम जीएम और सचिव से अपडेट लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें