वाराणसी में दिसंबर में जलकल का मास्टर कंट्रोल स्टेशन शुरू होगा। इससे ऑटोमैटिक सिस्टम से काशीवासियों को पानी मिलेगा। इस दौरान कैमरों से शहर की 17 पानी की टंकियों को भरने का पता चलेगा।
पानी के टंकियों की कैमरों से मॉनीटरिंग करने के लिए जलकल परिसर में मास्टर कंट्रोल स्टेशन बनाया जा रहा है। इससे शहर की 17 पानी की बड़ी टंकियों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। जल निगम की ओर से इसे दिसंबर तक चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर की पानी की टंकियों पर कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों को मास्टर कंट्रोल स्टेशन से जोड़ा गया है। ये कैमरे 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। इससे किस इलाके की पानी की टंकी भरी या नहीं भरी, इसका पता आसानी से चल जाएगा। जैसे टंकी भर जाएगी, वैसे ही कंट्रोल का अलार्म बजेगा और उस टंकी की आपूर्ति ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी। इससे पानी में क्लोरीन व पीएच लेवल की ऑटोमैटिक जांच भी हो सकेगी।
जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि जल निगम की देखरेख में मास्टर कंट्रोल स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। दिसंबर में इसे शुरू कर दिया जाएगा। अभी इसका ट्रायल चल रहा है।