फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: काशी से भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली का जल व माटी व चांदी के तांबूल होंगे रामलला को अर्पित

Sun, 02 Aug 2020 11:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चांदी के तांबूल - फोटो : a
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का उत्साह जन-जन में नजर आ रहा है। हर व्यक्ति शिलान्यास के इस मुहूर्त पर किसी न किसी माध्यम से जुड़ने को आकांक्षित है। काशी से चौरसिया समाज ने भी भगवान राम के श्रीचरणों में अर्पित करने के लिए पान की भेंट भेजी है। 

विज्ञापन


रविवार को चौरसिया समाज के लोगों ने काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ. रामनारायण द्विवेदी को चांदी के पांच पान प्रदान किए। हरिश्चंद्र महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष नागेश्वर चौरसिया, चौरसिया समाज के मंत्री बंटी चौरसिया, पान व्यवसायी रामजी चौरसिया ने प्रभु श्रीराम को अर्पित करने के लिए तांबूल सौंपे। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रभु श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास के दौरान पूजन में चांदी के तांबूल का ही इस्तेमाल किया जाए। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि पूजन में तांबूल का विशेष महत्व होता है। यह चांदी के तांबूल भगवान राम के श्रीचरणों में अर्पित किए जाएंगे।

 

विज्ञापन

स्वर्ण, रजत, अष्टधातु का कलश - फोटो : अमर उजाला

स्वर्ण, रजत, अष्टधातु का कलश भी होगा रामलला को अर्पित

श्री दिगंबर जैन महासमिति के माध्यम से काशी के जैन समाज ने भी प्रभु राम की भक्ति में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी। महासमिति के महामंत्री राकेश जैन ने बताया कि स्वर्ण, रजत, अष्टधातु का मंगल कलश श्री 1008 भगवान प्राश्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर की जन्म स्थली का जल और माटी मंत्रों से पूजित कर पंडित प्रो रामनारायण द्विवेदी जी को सौंपा। जो प्रभु राम की जन्मस्थली पर लेकर जाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें