फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों को रिहा करने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए जिला जेल में निरुद्ध बंदियों को परोल और अंतरिम जमानत पर छोड़ा जाएगा। इस संबंध में जिला जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर प्रस्ताव लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिला जेल की क्षमता तकरीबन 750 बंदियों की है। मौजूदा समय में जिला जेल में निर्धारित क्षमता से तीन गुना से अधिक 2200 से ज्यादा बंदी निरुद्ध हैं। जिला जेल के अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मौजूदा समय में कारागार में सात साल की सजा काट रहे सिद्धदोष बंदियों की संख्या 75 है। इसके साथ ही अधिकतम सात साल से सजा वाले विचाराधीन मुकदमों से संबंधित बंदियों की संख्या 390 है। इन सभी को परोल और अंतरिम जमानत पर रिहा करने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है। सरकार के निर्देश आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें