वाराणसी। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को जिला जेल से 28 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। अपने परिजनों से मुलाकात करते ही बंदियों की आंखों में खुशी की चमक दिखाई दी।
अंतरिम जमानत पर रिहा होने वाले सभी 28 बंदी चंदौली जिले के रहने वाले हैं। शाम को कुछ बंदियों के परिजन भी सूचना पाकर उन्हें लेने पहुंचे। जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 28 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहाई दे दी गई। कुछ अन्य बंदियों को भी आदेश आते ही रिहा किया जाएगा। इस समय जिला जेल में बंदियों की क्षमता तीन गुनी है।