फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विश्वनाथ धाम में गूंजा जय श्री गणेश, विधि-विधान से हुआ पूजन

विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ का श्रृंगार - फोटो : 1
विज्ञापन
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश का पूजन किया गया। विधि-विधान से हुए अनुष्ठान में श्रद्धालुओं, काशीवासियों और मंदिर न्यास के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति की कामना की गई।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन और अनुष्ठान हुआ। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, सहायक अर्चकों और शास्त्रियों की मौजूदगी में पूजन संपन्न कराया गया। इसमें श्रद्धालुओं और काशीवासियों ने भी सहभागिता की। सनातन परंपरा में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के अवतरण का दिन है। उनकी पूजा से सुख-समृद्धि और मंगल की प्राप्ति होती है तथा जीवन के विघ्न दूर होते हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि और मनोरथ पूर्ण होने की मंगलकामना की गई। पूजन के दौरान धाम परिसर में ‘जय श्री गणेश’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें