फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ब्रह्मांड विज्ञान के सूक्ष्म तत्वों को जानना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू वैदिक विज्ञान केंद्र की ओर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने वैदिक विज्ञान के वैश्विक अनुप्रयोग पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने कहा कि सृष्टि, ब्रह्मांड विज्ञान के सूक्ष्म तत्वों को जानना जरूरी है। इसमें वैदिक विज्ञान केंद्र की अहम भूमिका है। प्रो. मुरली ने विज्ञान के तत्वों के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कुमार रहे। जर्मनी से आए प्रो. उलरिच बर्क ने अग्निहोत्र के माध्यम से वायु शुद्धिकरण, जल शुद्धिकरण, मृदा संरक्षण, जैविक खेती पर बात रखी। अध्यक्षता बीएचयू के कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह और स्वागत प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में प्रो. प्रेम प्रकाश सोलंकी, प्रो. रामनाथ झां, डॉ. ममता मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें