सेफ्टी सेमिनार पर चर्चा और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर देशभर के रेलकर्मी बनारस कोचिंग डिपो के सामने मैदान में रविवार जुटेंगे। फ्रंंट अंगेस्ट एनपीएस इन रेलवे, नेशनल मूवमेंट फाॅर ओल्ड पेंशन स्कीम व एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संयुक्त बैनर तले आयोजित इस जन संवाद में लगभग दस हजार रेलकर्मी आएंगे। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि जन संवाद के जरिए रेलकर्मी अपने हक की बात करेंगे। उधर, आल इंडिया गार्ड्स काउंसिल पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल सचिव शीतल प्रसाद ने कहा कि जन संवाद रैली को पूर्ण समर्थन है।