फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु मार्गदर्शन बिना भवसागर पार करना है कठिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य विशद सागर महाराज ने कहा कि धर्म के आदिपुराण शास्त्र में कहा गया है कि जैसे जहाज के बिना समुद्र को पार नहीं किया जा सकता है। उसी प्रकार गुरु के मार्गदर्शन बिना इस भवसागर को पार करना बहुत कठिन है। वह शनिवार को श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से भेलूपुर स्थित भगवान पार्श्वनाथ मंदिर में आयोजित कल्याण मंदिर विधान को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जनमानस के कल्याण के लिए कल्याण मंदिर विधान का आयोजन किया गया। तीर्थंकरों के अभिषेक के साथ शांतिधारा हुई। तीर्थंकर पार्श्वनाथ को विराजमान कराकर 24 तीर्थंकरों के 252 अर्घ्य चढ़ाए गए। विधानाचार्य डॉ. कमलेश जैन के निर्देशन में संगीतमय विधान संपन्न हुआ। गुरु पूजा, दीप प्रज्ज्वलन, पद प्रच्छालन, शास्त्र भेंट के साथ आरती उतारी गई।
खोजवां स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भी प्रात: श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का अष्ट दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान अध्यक्ष दीपक जैन, अरुण जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, विनोद जैन, प्रदीप जैन, सुधीर पोद्दार, तरुण जैन सहित जैन महिला मंडल एवं पद्मावती महिला मंडल की महिलाएं भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

आज से शुरू होगा चातुर्मास
श्री दिगंबर जैन मंदिर भेलूपुर में रविवार को प्रात: 8 बजे आचार्य 108 विशद सागर जी महाराज (ससंघ) का भव्य पावन वर्षा योग चातुर्मास मंगल कलश स्थापना, ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें