फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजस्व का नुकसान करने वालों के खिलाफ जारी करें आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को हर हाल में राजस्व वसूली बढ़ाने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि ऐसे बकायेदार जो राजस्व की क्षति कर रहे हैं, उनके खिलाफ आरसी जारी कराएं। अधिकारियों को हिदायत दी कि अगर वसूली खराब मिली तो संबंधित के एसीआर में प्रविष्टि दर्ज होगी।
विज्ञापन

विभिन्न करों की समीक्षा में भू-अर्जन की वसूली केवल दो लाख मिली। दशाश्वमेध और केवीएम में दुकानों के आवंटन एग्रीमेंट के अनुसार वसूली करने का निर्देश दिया। शापिंग कांप्लेक्स, माॅल आदि की भी जांच करते हुए वसूली करने और आरसी जारी करने को कहा। जीएसटी विभाग के अधिकारी ने बताया कि 38 फीसदी वसूली की गयी है। जो अब तक 60 फीसदी होना चाहिए था। डीएम के पूछने पर अधिकारी ने बताया कि 159 रेड डाली गयी जिससे 46.80 करोड़ रुपये वसूले गए। परिवहन विभाग को वसूली बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि ओवर लोडिंग पर सख्ती करें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पहले 10 बड़े बकायेदारों की सूची बना कर उनसे प्राथमिकता पर वसूली करायें। डीएम ने कहा कि एंटी भूमाफिया में 40 वीं रैंक में सुधार करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें