फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: इसी वर्ष ISRO लॉन्च करेगा देश का पहला सौर मिशन 'आदित्य L1', IIT BHU में जुटे देशभर के वैज्ञानिक

Sun, 26 Feb 2023 11:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भारत के प्रथम सौर मिशन आदित्य एलवन में इस वर्ष के अंत में इसरो द्वारा लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आईआईटी बीएचयू में आदित्य एलवन पर विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसमें देशभर के विज्ञानी मंथन करने जुटे हैं। 
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में शनिवार को भारत के प्रथम सौर मिशन आदित्य एलवन पर विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसमें देशभर के विज्ञानी मंथन करने जुटे हैं। कार्यशाला में सूर्य और हिलियोस्फीयर की भौतिकीय अवधारणाओं के साथ आदित्य स्पेश मिशन के इंस्ट्रूमेंट और उनके कार्यों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही परीक्षण कार्यशाला और व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आदित्य एलवन पहली भारतीय सौर अंतरिक्ष मिशन है। इसे 2023 के अंत में इसरो द्वारा लांच किए जाने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि इसमें कई उपकरण ऑनबोर्ड हैं जो विभिन्न प्लाज्मा प्रक्रियाओं की भौतिकी और उनकी भूमिका को समझने में संभावित रूप से हनारी मदद करेगी। आदित्य एलवन मिशन की विशाल क्षमता को देखते हुए वैज्ञानिक कार्यशाला में सौर और हेलिओस्फेरिक भौतिकी में चुनौतियों पर चर्चा करने के साथ समाधान का प्रयास करेंगे। कार्यशाला में खगोलविद, भौतिक शास्त्री व छात्र शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें