फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईएसकेयू 14 स्वर्ण पदक जीतकर बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठा यादव और अनवेषा सिंह के नाम रहा बेस्ट फाइटर का खिताब
विज्ञापन

ऑल इंडिया कराते प्रतियोगिता भारत ट्रॉफी के लिए 500 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। यूपी सीको काई कराटे इंटरनेशनल की भारत ट्रॉफी 2023 में इंस्टीट्यूट ऑफ शोतोकान (आईएसकेयू) टीम 14 स्वर्ण पदक जीतकर पहले स्थान पर रही। गौरव आरंभ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण पदक जीतकर उपविजेता का खिताब जीता। जबकि सब जूनियर और कैडेट वर्ग में प्रतिष्ठा यादव और अनवेषा सिंह को बेस्ट फाइटर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

हरहुआ के कोईराजपुर में संत अतुलानंद स्कूल में रविवार की देर रात दो दिवसीय अखिल भारतीय ओपन कराते प्रतियोगिता का समापन हुआ। भारत ट्राफी 2023 के लिए दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के कराते कुल 500 खिलाड़ियों ने जोर आजमाइश की। विजेता, उपविजेता टीम और खिताबी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वर्ल्ड कराते फेडरेशन के तकनीकी सदस्य हांसी भारत शर्मा ने खिलाड़ियों उत्साह बढ़ाया। इस दौरान स्कूल की निदेशक डॉ. वंदना सिंह, नीलम सिंह, प्रिया मिश्रा, अजीत श्रीवास्तव, अखिलेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें