फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निशानेबाजी में ईशा ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में वाराणसी की ईशा पटेल ने अंडर-19 बालिका वर्ग की 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। ईशा ने सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सफलता हासिल की है। यह प्रतियोगिता 20 से 27 सितंबर तक पंजाब के संगरूर में खेली गई। इसमें देश के 150 स्कूलों के करीब 950 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 8 जोन के स्कूलों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कोच विकास तिवारी ने बताया कि ईशा में शुरू से ही एकाग्रता और धैर्य की क्षमता रही है। खिलाड़ी के प्रदर्शन पर स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, श्याम सुंदर बजाज, अनिल के. जाजोदिया और सुधा सिंह ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें