कपड़े पर लिखी हनुमान चालीसा की पंक्तियां लिखते इरशाद अली
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बीच वाराणसी के इरशाद अली ने जो काम किया है, उसकी चर्चा हर ओर हो रही है। भेलूपुर निवासी हाजी इरशाद ने सफेद कपड़े पर गंगा की तलहटी से माटी निकालकर उसके प्रयोग से हनुमान चालीसा की चौपाइयां लिखी है।
वह चौपाइयां लिखे इन कपड़ों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपना चाहते हैं। बातचीत में इरशाद ने बताया कि केवल हनुमान चालीसा ही नहीं बल्कि कुल 30 मीटर कपड़े पर गीता का श्लोक, सहस्त्रनाम स्रोत को लिखा है। इसमें करीब डेढ़ साल का समय लग गया।
हनुमान चालीसा लिखे कपड़े के चारों ओर नारंगी रंग के बनारसी साड़ी की कोटिंग उसमें चार चांद लगा रही है। इसमें कमल का फूल भी बहुत ही आकर्षक तरीके से इरशाद ने बनाया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आ रही हैं। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।