फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी पति को 10 साल की कठोर कैद, विरोध पर निर्वस्त्र कर करता था पिटाई

Fri, 10 Feb 2023 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पति को वाराणसी की एक कोर्ट ने 10 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माने में से दो-तिहाई धनराशि पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला जज (पंचम) मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने सारनाथ थाना क्षेत्र निवासी अभियुक्त को दोषी पाया है। अदालत ने दोषी पति को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। अदालत ने जुर्माने में से दो-तिहाई धनराशि पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ओंकार नाथ तिवारी और अधिवक्ता रामचंद्र शुक्ल के अनुसार पीड़िता ने 20 जुलाई 2017 को तत्कालीन एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़िता के अनुसार 13 मई 2017 को उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद वह ससुराल आई तो पता चला कि उसका पति पहले ही तीन शादियां कर चुका है।

अदालत में नौ गवाह पेश

पति की पहली पत्नी की मौत हो गई थी और दो अन्य पत्नियां उसके साथ ही रहतीं थीं। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और उसके पांच भाई दहेज के लिए उसे निर्वस्त्र कर पीटने लगे। इसके अलावा पति उसका हाथ-पैर बांध कर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। अदालत में अभियोजन की ओर से नौ गवाह पेश किए गए।

विज्ञापन

गवाहों के बयान और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार अदालत ने पीड़िता के पति को दोषी पाया और सजा सुनाई। वहीं, दहेज उत्पीड़न का आरोप सिद्ध न होने पर अभियुक्त के पांच भाइयों को अदालत ने दोष मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें