फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRS R Aishwarya: तेवर सख्त, शौक भरत नाट्यम, पेंटिंग और बागवानी; पढ़ें- आईआरएस ऑफिसर की कहानी

Sun, 09 Mar 2025 12:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला संवाददाता से बातचीत नें 2020 बैच की आईआरएस अफसर चेन्नई की रहने वाली आर ऐश्वर्या ने कई जानकारी दी।
विज्ञापन
आईआरएस ऑफिसर आर ऐश्वर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनकम टैक्स विभाग की डिप्टी डायरेक्टर (इन्वेस्टिगेशन) आर ऐश्वर्या 2020 बैच की आईआरएस ऑफिसर हैं। इससे पहले 2019 में ऐश्वर्या आईआरपीएस के लिए चयनित हुई थीं। अपनी कार्यशैली से विभाग में सख्त तेवर के लिए अलग पहचान रखने वाली आर ऐश्वर्या को जब भी समय मिलता है, वह भरत नाट्यम करती हैं। मंडला पेंटिंग और बागवानी का शौक है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को अमर उजाला संवाददाता ने आईआरएस आर ऐश्वर्या से बात की। मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली आर ऐश्वर्या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक हैं। उन्होंने बताया कि पिता भेल में ऑफिसर थे। घर में पढ़ने-लिखने का अच्छा माहौल था। पिता की प्रेरणा से यूपीएससी क्वालिफाई किया। 

वर्ष 2023 में आईपीएस सरवणन टी से विवाह हुआ। आईपीएस सरवणन टी मौजूदा समय में कमिश्नरेट के काशी जोन के एडिशनल डीसीपी के पद पर तैनात हैं। एक शहर से दूसरे शहर जाकर छापा मार कर टैक्स चोरी करने वालों की काली कमाई बरामद करने का काम और घर-परिवार के बीच सामंजस्य कैसे स्थापित होता है? इसे लेकर आर ऐश्वर्या ने कहा कि जीवन में बैलेंस बनाकर चलना ही पड़ता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि आपका लाइफ पार्टनर सहयोगी स्वभाव का और समझदार हो तो सब कुछ आसानी से संभव हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें