फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूजी प्रवेश परीक्षा में अनियमितता, दोबारा हो प्रवेश परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीयूईटी की यूजी प्रवेश परीक्षाओं को नए सिरे से कराने की एबीवीपी ने उठाई मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। एनटीए की ओर से स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ियों की वजह से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीयूईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा में अनियमितताओं के कारण परीक्षा से वंचित छात्रों की परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है। एबीवीपी ने कहा कि इस गड़बड़ी के चलते विद्यार्थी काफी परेशान हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के दौरान सर्वर ठप होने, केंद्रों की जानकारी परीक्षाओं से कुछ घंटों पूर्व मिलने, दूरी निर्धारित करने, वेरिफिकेशन के लिए लंबा इंतजार करने, परीक्षा छूटने की समस्याएं सामने आ रही हैं। राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने कहा कि एनटीए को इन परीक्षाओं के आयोजन में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। केंद्रीकृत पटल के माध्यम से एक ओर सहूलियत दी जा रही है, वहीं इस प्रकार की समस्या से छात्रों के मनोबल में गिरावट आ रही है। वंचित छात्रों को दोबारा मौका देना जरूरी है। प्रांत मंत्री अतेंद्र सिंह ने कहा कि एनटीए को बुनियादी संस्थागत व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की दिशा में काम करना चाहिए। इस विषय को संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र दर्ज करा सकते हैं शिकायतें
अभाविप ने छात्रों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिन छात्रों को परीक्षाओं से संबंधित कोई भी दिक्कत हो वह 7007257452, 80098 10822 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें