Varanasi News: वाराणसी में मंडलायुक्त ने राजकीय औद्योगिक आस्थान रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान रामनगर वृद्धा आश्रम के निर्माण में गड़बड़ी मिली। इस पर मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए।
मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने सोमवार को कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। सीआरसी में अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। सीएसआर फंड, एनसीएल द्वारा बनाये जा रहे वृद्धा आश्रम का भी निरीक्षण किया। निर्माण की खराब गुणवत्ता मिलने पर सहायक अभियंता को फटकार लगाई।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने ठेकेदार से कहा कि काम में सुधार करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि डीएम के स्तर से तकनीकी समिति को नामित कर गुणवत्ता की जांच कराएं। निरीक्षण में वृद्धा आश्रम के बीम के सपोर्ट में लगे पिलर के तिरछे मिले। प्लास्टर भी ठीक नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और जांच के आदेश दिए।
इसके बाद कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) व कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले हास्टल की स्थापना के लिए जमीन को देखी। राजकीय औद्योगिक आस्थान रामनगर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह मौजूद रहे।