फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 256 कामर्शियल सिलिंडर के अवैध भंडारण में एजेंसी मालिक, मैनेजर पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। घौसाबाद में 256 अवैध कमर्शियल सिलिंडर भंडारण के मामले में सोमवार को कैंट थाने में सब्बरवाल गैस एजेंसी के मालिक करण सिंह और मैनेजर मनीष सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अदलहाट के एजेंसी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। 200 भरे हुए और 56 खाली कमर्शियल सिलिंडर मिले हैं।
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि रविवार रात घौसाबाद के बंद सुधा पेट्रोल पंप के पास एक मकान से 256 कमर्शियल सिलिंडर मिले थे। जिला पूर्ति अधिकारी की जांच में मालूम चला कि कामर्शियल सिलिंडर पूरी तरह से अवैध भंडारण का है। पूर्ति निरीक्षक कलेक्ट्रेट प्रखंड राघवन त्रिपाठी की तहरीर पर सब्बरवाल भारत गैस एजेंसी अदलहाट के मालिक करण सिंह और मैनेजर मनीष कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद सिलिंडर को बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर समर्थ गुप्ता की अभिरक्षा में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें