फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष IPL की तर्ज पर हैंडबाल का रोमांच, इस दिन से शुरू होंगे मुकाबले

Fri, 17 Nov 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
handball
विज्ञापन
आईपीएल की तर्ज पर हैंडबॉल एशियन क्लब लीग चैंपियनशिप का आयोजन भारत में पहली बार किया जा रहा है। 20 नवंबर से हैदराबाद में शुरू हो रही चैंपियनशिप में भारत समेत नौ एशियाई देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी साउथ एशिया हैंडबाल फेडरेशन के सचिव आनंदेश्वर पांडेय ने शुक्रवार को वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को एशियन क्लब लीग चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। चैंपियन टीमें ग्लोबल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस लीग में हर टीम चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। इसका सजीव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।   उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल हैंडबाल फे डरेशन हैंडबाल को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत भारत और चीन को चयनित किया गया है। फेडरेशन की ओर से ट्रेनिंग, कोचिंग कैंप और स्कूलों में हैंडबाल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हैंडबाल फेडरेशन देश में खिलाड़ियों और कोचिंग की तकनीकी क्षमता के विकास पर काम करेगा।
विज्ञापन

वाराणसी में महिला खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल जल्द

साउथ एशिया हैंडबाल फेडरेशन के सचिव  आनंदेश्वर पांडेय(दायें) - फोटो : अमर उजाला
साउथ एशिया हैंडबाल फेडरेशन के सचिव  आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि भारतीय हैंडबाल संघ वाराणसी में स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (साई) के सहयोग से पूर्वांचल की हैंडबॉल महिला खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल खोलेगा।

यह एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें अंडर-15 वर्ग की खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। पूर्वांचल के खिलाड़ियों में अपार संभावनाएं हैं।

बस जरूरत है तो उनको सही प्रशिक्षण और अभ्यास की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की योजना ‘खेलो इंडिया’ में हैंडबॉल को शामिल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें