फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कचहरी परिसर में फर्जी अधिवक्ता होने की शिकायत पर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कचहरी परिसर में अधिवक्ता की कुर्सी पर बैठे सुरही थाना फूलपुर निवासी एक व्यक्ति से जांच कमेटी ने अधिवक्ता होने के दस्तावेज मांगे। सोशल मीडिया पर खुद को अधिवक्ता लिखकर कचहरी में पैरवी करने की शिकायत मिलने पर उन्हें कड़ी हिदायत भी दी गई। कई महीनों से सेंट्रल बार एसोसिएशन, बनारस बार एसोसिएशन और जांच कमेटी को आरोपी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि वह खुद को अधिवक्ता बताकर गरीब और भोले-भाले लोगों से धन अर्जित करते हैं। इतना ही नहीं, पैसा वापस मांगने पर अधिवक्ता होने का धौंस दिखाते हैं। इस पर आरोपी ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पद या पहचान का दुरुपयोग नहीं किया। साथ ही सोशल मीडिया से एडवोकेट शब्द हटाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें