चोलापुर। थाना क्षेत्र निवासी युवती ने लल्लापुर मंगारी निवासी शेख मुजीब पर फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने, धर्म परिवर्तन का दबाव और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, दस वर्ष पहले दोनों की पहचान हुई थी और परिवारों का आना-जाना था। आरोप है कि शेख मुजीब ने निजी फोटो और वीडियो अपने पास रख लिए। युवती का कहना है कि विवाह तय होने पर आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। इंस्टाग्राम आईडी से तस्वीरें वायरल कर सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शेख मुजीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद