सेवापुरी। जिलाधिकारी की ओर से गोद लिए गए कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक के सहायक अध्यापक पर अभिभावक से दुर्व्यवहार और मनमाने तरीके से कक्षा चलाने का आरोप है। विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव को जांच के लिए नामित करते हुए तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन ने विद्यालय पर पहुंचकर आरोपी सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश पांडेय से लिखित बयान मांगा है। जांच अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पक्ष से मुलाकात की है। बयान मिलने के बाद रिपोर्ट दिया जाएगा। संवाद