चोलापुर के गोपपुर स्थित केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय में आरोपी प्रधानाचार्या और शिक्षक का वेतन डीआईओएस ने रोक दिया है। साथ ही उनके खिलाफ हुई जांच में आई रिपोर्ट के क्रम में उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब न देने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक सच्चिदानंद पांडेय की ओर से प्रधानाचार्या सरिता पांडेय और शिक्षक अच्युतानंद पांडेय के खिलाफ फर्जी नियुक्ति समेत विभिन्न प्रकार के भष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इस मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी से कराई गई। कमेटी की ओर से जो जांच रिपोर्ट सौंपी गई उसमें आरोप सही मिले हैं। इसे देखते हुए दोनों आरोपियों का वेतन रोकते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया। नियमानुसार तीन बाद नोटिस दिया जाएगा। नोटिस में सात दिनों का समय दिया गया है। इसके बाद भी अगर उनकी ओर से कोई जवाब या पक्ष नहीं रखा तो मौका समाप्त करते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।