फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गाजियाबाद में आईएमए बनारस को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार

विज्ञापन
आइएमए के पदाधिकारियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिला है। गाजियाबाद में आयोजित नाॅर्थ जोन सीजीपी काॅन्फ्रेंस में यह पुरस्कार सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ ग्रहण किया। उनके साथ वित्त सचिव डाॅ. शैलेंद्र, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. विशाल सिंह यादव को फेलोशिप आईएमए सीजीपी प्रदान किया गया। सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए भी आईएमए वाराणसी शाखा को सर्वोत्तम शाखा पुरस्कार प्रदान किया गया। आईएमए सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार नायक, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सर्वरी दत्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल ने यह फेलोशिप प्रदान की। अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें