बनारस रेलवे इंजन कारखाना (बरेका) सिनेमा हॉल में 19 अगस्त को होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव में दिव्यांगों पर आधारित 60 फिल्में दिखाई जाएंगी। जन विकास समिति, स्पेशल एबल्ड फाउंडेशन वाराणसी, ब्रदरहुड दिल्ली और लिलियानी फाउंडेशन नीदरलैंड की ओर से आयोजित इस फिल्म महोत्सव में भारत समेत ईरान, ओमान, तुर्किये, यूके, इजराइल, चीन, लेबनान व इटली की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव के आयोजक डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि फिल्मों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया जाएगा। आयोजक समिति के सदस्य चंदन रैमंडस ने बताया कि महोत्सव उद्घाटन मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य करेंगे। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव में प्रवेश पास के माध्यम से होगा। कार्यक्रम में मेयर अशोक तिवारी, मंत्री रविंद्र जयसवाल व अनिल राजभर, विधायक नीलकंठ तिवारी व सौरभ श्रीवास्तव भी शामिल होंगे।