फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना परिसर चोलापुर से सटेे शहीद स्मारक पर बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। यहां पर 17 अगस्त 1942 को शहीद हुए पांच लोगों की याद में कार्यक्रम हुआ। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सतीश चौबे की ओर से आयोजित कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि एक समय था कि दुकान पर तिरंगा झंडा लगाने वाले व्यक्ति को जेल तक जाना पड़ा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी को झंडा फहराने की अनुमति दी। भारतीय जनता पार्टी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए सभी को अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का गौरव प्रदान किया। एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि शहीद रामनरेश उपाध्याय उर्फ विद्यार्थी के नाम पर शहीद पथ के निर्माण के लिए लाखों रुपये पास होने के बावजूद भी इसका निर्माण नहीं हुआ। मामले की जांच कराकर शहीद पथ का निर्माण कराएंगे। सभी शहीदों के घर तक जाने वाले रास्ते को शहीद पथ का नाम दिया जाएगा। साथ ही शहीदों की प्रतिमा स्थापित कराने को कहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद चंदौली राम किशुन यादव, दिलीप चौबे, राम सजीवन दीक्षित, दिनेश उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें