यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा के लिए एक और मौका बोर्ड की ओर से दी जा रही है। ऐसे में अब छात्र 13,14 मार्च को एक बार फिर से एग्जाम दे सकेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी बोर्ड के इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका मिलेगा। प्रयोगात्मक परीक्षा 13 और 14 मार्च को होगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद कुमार राय ने बताया कि वाराणसी में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में होगी।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि छूटे परीक्षार्थियों की परीक्षा के संबंध में जानकारी दें और परीक्षा करवाएं।