फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर निगम को निर्देश पूरे परिसर, मंदिर के आसपास चलाएं विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास जयंती की तैयारियों को देखते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को सीर गोवर्धनपुर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों और न्यास के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर सभी जरूरी विषयों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने रविदास मंदिर में चल रहे लंगर हॉल मेला क्षेत्र, दर्शनार्थियों के रात्रिनिवास क्षेत्र, बनाए जा रहे पंडाल व मंच व्यवस्था सहित मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। उन्होंने अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए टेंट आदि की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को पूरे परिसर एवं मंदिर के आसपास के चारों तरफ विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए मंदिर की तरफ से वालंटियर नियुक्त किए गए हैं। बेहतर होगा कि नगर निगम के सफाईकर्मी एवं वॉलिंटियर आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।
डीएम ने कहा कि सेक्टरवार जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे सभी अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर लें ताकि अधिकारियों के बीच किसी तरह के समन्वय का अभाव न रहे। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। उन्होंने बिजली निगम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने और आवश्यक स्थानों पर टूटे स्पीड ब्रेकर को सही कराने के निर्देश दिए। वाहन पार्किंग की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। यातायात विभाग का समन्वय अच्छा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग पर तार आदि लटके नहीं होने चाहिए। जुलूस मार्ग पर जुलूस के आगे एक मोबाइल टीम अवश्य चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें