फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा घाटों पर सिल्ट के समतलीकरण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डाला छठ, देव दीपावली को ध्यान में रखकर मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सामने घाट से नमो घाट तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर चल रहे सिल्ट सफाई, सीवर सफाई, सामान्य सफाई एवं समतलीकरण कार्यों का जायजा लिया। निर्देश दिए कि घाटों पर सिल्ट की सफाई कर समतलीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। सीवर लाइन एवं नालियों की सफाई नियमित रूप से कराई जाएं ताकि गंदा पानी घाटों तक न पहुंचे। सभी घाटों पर मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था सुचारू रखी जाए। घाट क्षेत्र में लगे अवैध विज्ञापन, पोस्टर एवं होर्डिंग्स को तत्काल हटाया जाए। सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें