फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्थायी गोआश्रय में हरे चारे और दो वाटर टैंक बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। कस्बा के वार्ड नंबर दो स्थित अस्थायी गोआश्रय का बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रशांत कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौशाला में मौजूद गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रजिस्टर चेक कर गोवंशों की संख्या का भी मिलान किया। कहा कि गर्मी के मौसम में पशुओं को हरे चारे की विशेष जरूरत होती है, इसमें कोई लापरवाही न बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अधिकारी को तत्काल दो नए वाटर टैंक बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि गोवंशों के लिए 24 घंटे स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। टैंक में रोज ताजा पानी भरा जाए। गोशाला की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। गोवंशों को छाया की व्यवस्था के लिए पौधरोपण कराएं। उन्होंने केयरटेकर को समय से भूसा, चारा और दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें