पिछले कई माह से पत्नी पूनम पांडेय और बेटा इशान पांडेय बंगलूरू में रहते हैं। जबकि बेटी आशू पांडेय की एक मार्च 2025 को लखनऊ से शादी किया था। शाम करीब छह बजे गोली चलने की आवाज आई। इनके आवास के ठीक सामने रहने वाली महिला नूरी घर के भीतर गई तो देखा कि इंस्पेक्टर तरुण अपने कमरे में खून से लथपथ पड़े हुए हैं।
शोर मचाने पर पड़ोसी आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शी नूरी ने बताया कि तरुण रविवार सुबह ही अपने घर आए हुए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
छह माह पहले सीढि़यों से गिर गए थे : चचेरे भाई एके पांडेय ने बताया कि तरुण पिछले करीब छह पहले घर की सीढि़यों से गिर गए थे। जिस कारण उनके रीढ़ की हड्डी टूट गई थी।
12 सितंबर 2024 को किए गए थे निलंबित
जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर तरुण कुमार पांडेय वाराणसी क्राइम ब्रांच विवेचना शाखा में थे। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने 12 सितंबर 2024 को इनको निलंबित कर दिया था। 15 सिंतबर 2024 को पुलिस लाइन में इन्होंने आमद कराई। 20 नवंबर 2024 को विभाग ने निलंबन से बहाल किया। इसके बावजूद इन्होंने जाॅइन नहीं किया और गैरहाजिर रहे।
लाइसेंसी राइफल से घटना को अंजाम दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जांच की जा रही है। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर