फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: वाराणसी में भेलूपुर थाना प्रभारी पर इंस्पेक्टर क्राइम ने तान दी पिस्टल, दी गाली

Sat, 07 Nov 2020 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Gun Point - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन

वाराणसी के भेलूपुर थाने में शुक्रवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ और अनुशासित विभाग माने जाने वाले पुलिस बल की मर्यादा तार-तार हो गई। घटनाक्रम की रिपोर्ट सीओ भेलूपुर द्वारा एसएसपी को भेजी गई है।

विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजार में आमजन की सुरक्षा को लेकर एसएसपी अमित पाठक खासी सतर्कता बरत रहे हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को एसएसपी ने बाइक से पूरे शहर का भ्रमण किया था। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर भेलूपुर अजय कुमार श्रोतिया ने थाने के इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार पांडेय की ड्यूटी चेकिंग के लिए चेतमणि चौराहा पर लगाई थी।


ड्यूटी स्थल से गायब रहने पर इंस्पेक्टर भेलूपुर ने इंस्पेक्टर राजेश के खिलाफ रपट दर्ज करा दी थी। इससे नाराज होकर इंस्पेक्टर राजेश शराब के नशे में धुत होकर भेलूपुर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर भेलूपुर से कहासुनी के साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर इंस्पेक्टर भेलूपुर ने इंस्पेक्टर राजेश का मेडिकल मुआयना कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि मेडिकल मुआयना की बात सुन कर इंस्पेक्टर राजेश ने इंस्पेक्टर भेलूपुर पर पिस्टल तान दी। थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से इंस्पेक्टर राजेश को पकड़ कर स्थिति नियंत्रित की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आपस में कहासुनी की जानकारी मिली है। जो भी घटना हुई है, उसके संबंध में रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें