फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरु कांड की निर्दोष महिलाओं को किया जाए रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिकरु कांड में निर्दोष महिलाओं को 10 माह से जेल में बंद किए जाने के मामले में उन्हें न्याय दिलाने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि कानपुर के बिकरु कांड में कई महिलाओं को नियम कानून ताक पर रखकर पिछले 10 माह से जेल में रखा गया है। अमर दूूबे का एनकाउंटर किया गया था। उसकी पत्नी खुशी दुबे, मां क्षमा दुबे, विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री आदि को जेल में बंद रखा गया है। खुशी की शादी अमर के एनकाउंटर होने के तीन दिन पहले हुई थी। खुशी दुबे और अन्य महिलाएं निर्दोष हैं। इससे उनका परिवार डरा हुआ है। मामले में तत्कालीन एसएसपी ने बताया था कि खुशी दुबे निर्दोष है तो उसे किस अपराध में 10 माह से जेल में बंद किया गया है। विकास दुबे के घर में काम करने वाली महिला के दो छोटे बच्चे है। मांग की कि मामले में निर्दोष महिलाओं को रिहा किया जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यासमुनि तिवारी, मनीष सिंह, सत्येंद्र सिंह, दिनेश चौबे, जगत नराणण मिश्र, दीपू सेठ, कुलदीप तिवारी, शहनवाज, जावेद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें