फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बाप के साथ सो रहे मासूम को सियार ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई (भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर गांव की बनवासी बस्ती में बुधवार की रात माता-पिता के साथ मड़हे में सो रहे मासूम को सियार उठा ले गया और उसके दोनों पैर खा गया। इससे बच्चे की मौत हो गई। शंकर अपनी पत्नी शीला और डेढ़ वर्षीय बेटे देवा के साथ मड़हे में सोए थे। रात में किसी समय सियार बच्चे को उठा ले गया। रात करीब तीन बजे जब दोनों की नींद खुली तो बच्चा गायब था। इस पर शीला ने शोर मचाया। तब तक परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। फिर परिवार के सदस्यों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। कुछ देर के बाद मड़हे से कुछ दूर बच्चे के कराहने की आवाज सुनाई दी। वहां से थोड़ा आगे बच्चे के दोनों पैर जंगली जानवर खा गया था। बच्चे को वहां से घर लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान रामजी ने बताया कि शंकर के छोटे पुत्र को जंगली जानवर उठा ले गया। प्रधान ने बताया कि सुनसान इलाका होने के कारण अक्सर सियार आते रहते हैं। औराई थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें