फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धर्मस्थल की चौखट पर मासूम का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भतसार जोगीवीर पाही गांव स्थित धर्मस्थल के द्वार पर दो वर्ष की मासूम बच्ची का शव साड़ी में लिपटा मिला। कुपोषित और दिव्यांग बच्ची के शरीर पर कई जगह सिंदूर लगे थे। मौके पर पहुंची जंसा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के भतसार जोगीवीर पाही गांव में धर्मस्थल पर सुबह के समय लोग पहुंचे तो द्वार पर साड़ी में बच्ची का लिपटा हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। दिव्यांग और कुपोषित लगने वाली बच्ची के शरीर पर कई जगह सिंदूर लगे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास इलाकों में लोगों से पूछताछ की। आसपास सीसी कैमरे नहीं लगे होने के चलते पुलिस ज्यादा कुछ जानकारी नहीं जुटा सकी। घटनास्थल से तीन सौ मीटर दूरी पर रिंग रोड और 400 मीटर की दूरी पर बस्ती है। जंसा थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बच्ची के शव पर सिंदूर के टीके देखकर ग्रामीणों में तांत्रिक के फेर की चर्चा रही। इसे टोना टोटका आदि से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें