फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यापीठ ब्लॉक स्थित माधोपुर गांव में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की ओर से बुधवार को मेरा गांव मेरा गौरव: उर्वरकों के संतुलित प्रयोग विषय पर किसानों को जागरूक किया गया। किसानों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, सतत कृषि (सस्टेनेबल फार्मिंग) और मिट्टी की सेहत (मृदा स्वास्थ्य) में सुधार के बारे में बताया गया। वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने खेती में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को सचेत करते हुए बताया कि रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल से जमीन बंजर हो रही है। हरी खाद (ग्रीन मैन्योरिंग) का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इससे मिट्टी में जैविक कार्बन बढ़ता है और उसकी भौतिक संरचना में सुधार आता है। समन्वयक डॉ. सुदर्शन मौर्य ने सूक्ष्मजीवी जैव उर्वरकों (बायो-फर्टिलाइजर्स) की उपयोगिता के बारे में किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें