फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएचसी चोलापुर में पीलिया, एनीमिया ग्रसित नवजात का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में पीलिया, एनीमिया से ग्रसित 26 दिन के नवजात का डॉक्टरों ने इलाज किया। सफल उपचार के बाद उसको डिस्चार्ज किया गया। 14 मई को निर्मला और मोनू कहार ने अपने 26 दिन के बेटे को सीएचसी चोलापुर में डॉ. आकांक्षा सिंह को दिखाया था। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद पाया कि नवजात पीलिया एवं गहन एनीमिया से ग्रसित है। हथेलियों एवं तलवों तक पीलापन फैला हुआ पाया गया। प्रयोगशाला जांच में हीमोग्लोबिन 5.1 ग्राम/डेसिलीटर और सीरम बिलीरुबिन 14 मिलीग्राम/डेसिलीटर पाया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ.आरबी यादव ने बताया कि हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (एचपीएलसी) कराई गई। जिसमें हेमोलिटिक एनीमिया, संभावित थैलेसीमिया का संकेत मिला। उन्होंने बताया कि बच्चे को तत्काल फोटोथेरेपी देने के साथ ही 24 घंटे के अंतराल पर दो पैक्ड रेड ब्लड सेल (पीआरबीसी) ट्रांसफ्यूजन किए गए। इसके बाद बच्चे को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया और बुधवार को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें