ब्लॉक के कंजहित, मसीरपुर, भरथीपुर और बघरवां उर्फ मोलनापुर सहित आदि गांवों का सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं प्रेक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कंजहित गांव में स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करने की स्थिति की जानकारी ली। मसीरपुर निवासी धर्मराज सिंह ने डीएम से मसीरपुर को नगर पंचायत में शामिल हुए लगभग तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक कस्बे की बिजली आपूर्ति नगर पंचायत व्यवस्था से नहीं जोड़ी गई है। कई बार प्रार्थना-पत्र देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। दिन में बिजली आपूर्ति नाममात्र की हो पा रही है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडे, तहसीलदार उमेश सिंह, नायब तहसीलदार मनोज गिरी, इंस्पेक्टर देवगांव विमल प्रकाश राय आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।