कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग से प्रभावित ट्रेनों की जानकारी देने के लिए रेलवे स्मार्ट सिटी के डिस्प्ले बोर्ड का प्रयोग करेगा। सभी प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर बोर्ड पर यार्ड रिमॉडलिंग और ट्रेनों के कैंसिल होने की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल 16 स्थानों पर जानकारी दी जा रही है। संवाद
यार्ड रिमॉडलिंग और ट्रैफिक पर मंथन आज
वाराणसी। कैंट स्टेशन पर ब्लॉक कराने के लिए शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक मंडलीय सभागार में होगी। सुबह 11 बजे से रेल अधिकारी, मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे। इसमें यातायात विभाग, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में 11 सितंबर से शिवपुर और 20 सितंबर से लोहता स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों की संरक्षा और यात्रियाें की सुरक्षा पर चर्चा होगी। बैठक में ट्रैफिक प्लान के अलावा भीड़ प्रबंधन में पुलिस की तैनाती का रोडमैप तैयार होगा। कैंट स्टेशन के निदेशक ने बताया कि लोहता और शिवपुर पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में पुलिस की संख्या स्टेशन पर बढ़ाने की आवश्यकता है।