काशी के लाल ललित उपाध्याय एक बार फिर हॉकी एशियन चैंपियनशिप में खेलेंगे। अगले माह चीन में होने वाली प्रतियोगिता के लिए उनका भारतीय टीम में चयन हुआ है। इसमें पदक जीतने वाली टीम पेरिस ओलंपिक में भाग लेगी। ललित के चयन पर काशी वासियों में खुशी है। शिवपुर निवासी ललित 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा हैं। पिछले ओलंपिक में टीम के सदस्य रहे ललित की अहम भूमिका थी। टीम ने कांस्य पदक जीता थी। ललित फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं।
ये रहीं उपलब्धियां
2016 व 2018 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2017 एशिया कप में स्वर्ण पदक, 2018 में एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी और 2018 एशिया गेम्स में कांस्य पदक, 2021 एशियन चैंपियन ट्राफी ब्रांज मेडल, टोकियो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के वह सदस्य थे।