पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आध्यात्मिक नगरी काशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। प्रतिदिन लाखों पर्यटक काशी पहुंचते हैं। मंदिरों और धरोहरों की जानकारी न होने से पर्यटक सभी जगह नहीं जा पाते हैं। काशी के प्राचीन पौराणिक वैभव से पर्यटकों को रूबरू कराने और अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों तक लोगों की पहुंच बनाने के मकसद से यह योजना बनाई गई है।
धार्मिक स्थलों के पास पर्यटन विभाग स्टील के साइनेज लगाएगा। इन पर गुरुद्वारों का संक्षिप्त इतिहास होगा। मंदिरों, गुरुद्वारों, धरोहरों का संक्षिप्त इतिहास लिखा जाएगा। उस पर क्यूआर कोड रहेगा। उसमें विस्तृत इतिहास रहेगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत ने बताया।