विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से आयोजित ''''थ्री पर्सन ऑफिशिएटिंग कार्यशाला शुक्रवार को एंफीथियेटर मैदान पर हुआ। मैच ऑफिशियल को मैच के दौरान सावधानियों के बारे में बताया। राजू यादव, रेफरी वैभव सिंह और आयोजन सचिव डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने फ्री थ्रो, साइड लाइन, लाइन थ्रो की जानकारी दी। डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि समापन शनिवार दोपहर सेमिनार हॉल में होगा। इस मौके पर डॉ. राजीव सिंह, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. प्रदीप खालको, डॉ. प्रमोद यादव मौजूद रहे।