उदय प्रताप कॉलेज ने डिप्लोमा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सात जुलाई से परीक्षा 18 जुलाई तक चलेगी। सात जुलाई को पीजीडीसीए, पीजीडीईएस, डीसीए और डीआईबीटी कोर्स की परीक्षा होगी। यूपी कॉलेज में सुबह 9 से 10 बजे तक परीक्षाएं होंगी। परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 7 जुलाई को पहले पेपर, 9 जुलाई को दूसरे, 11 जुलाई तीसरे, 14 जुलाई को चौथे, 16 जुलाई को पांचवें और 18 जुलाई को छठे पेपर की परीक्षा होगी।