फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Influencers Meet: बनारस के इन युवाओं ने सोशल मीडिया से बनाई पहचान, कमाई के साथ बढ़ा रहे काशी का मान

Sun, 27 Aug 2023 12:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के इंफ्लुएंसर्स विश्व पटल पर काशी का मान बढ़ा रहे हैं। ये युवा सोशल मीडिया पर काशी के मंदिर, घाट, ऐतिहासिक धरोहरों के साथ यहां के खानपान को विश्व पटल पर ला रहे हैं। अमर उजाला की ओर से चांदपुर स्थित कार्यालय में इंफ्लुएंसर मीट में युवाओं ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से बनाई पहचान, कमाई के साथ बढ़ा रहे काशी का मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर काशी के अध्यात्म व धरोहरों से रूबरू कराने वाले जिले के युवाओं ने पहले अपनी पहचान बनाई। अब विश्व पटल पर काशी का मान बढ़ा रहे हैं। ये युवा सोशल मीडिया पर काशी के मंदिर, घाट, ऐतिहासिक धरोहरों के साथ यहां के खानपान को विश्व पटल पर ला रहे हैं। अमर उजाला की ओर से चांदपुर स्थित कार्यालय में इंफ्लुएंसर मीट में युवाओं ने अपनी बात रखी। कहा कि सोशल मीडिया से न सिर्फ उन्हें पहचान मिली है, बल्कि यह उनकी कमाई का जरिया भी बन रहा है। कई कंपनियां प्रचार के लिए उनसे संपर्क कर रही हैं।

तुषार गुप्ता

इंस्टाग्राम - बनारसी मीम भंडार

फॉलोवर्स - 15.8 हजार

मैं अपने पेज के माध्यम से लोगों को हंसाने का प्रयास करता हूं। अलग-अलग विषयों पर मीम्स बनाता हूं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अंशुल चौधरी

इंस्टाग्राम : द नेम इज अंशुल

फॉलोवर्स- 39 हजार

मैं ट्रैवल से जुड़े वीडियो बनाता हूं। बनारस से इसकी शुरुआत की थी। अब अन्य शहरों में भी जाकर वीडियो बना रह हूं। सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान मिली है।

तृप्ति शर्मा

इंस्टाग्राम - तृप्ति शर्मा

फॉलोवर्स - 56.9 हजार

मुझे ट्रैवल करना पसंद है। अपनी यात्रा से जुड़े वीडियो डालकर लोगों को वहां के बारे में बताती हूं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से चांदपुर स्थित कार्यालय में इंफ्लुएंसर मीट - फोटो : अमर उजाला

जय गुरनानी

इंस्टाग्राम - बनारसी फूड ब्लॉगर

फॉलोवर्स - 14.2 हजार

मुझे खाने के साथ खाना बनाने का भी शौक है। बनारसी खाने के साथ ही घर पर भी नए रेसिपी बनाकर वीडियो अपलोड करता हूं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अंकित कुमार पटेल,

इंस्टाग्राम-अंकितपटेलआर्ट्स

फॉलोवर्स- 62.5 हजार

मैं आर्ट्स से जुड़े वीडियो बनाता हूं। अलग-अलग चित्रों के अलावा बनारस के घाट, मंदिर और धरोहरों से जुड़ी चित्रकारी के वीडियो अपलोड करता हूं। लोग काफी सराहना करते हैं।

विवेक सिंह

इंस्टाग्राम : स्वैगीसिंहराजपूत

फॉलोवर्स- 1 मिलियन

मैं डांस और अभिनय के क्षेत्र में कॅरिअर बनना चाहता हूं। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर इसकी शुरुआत की है। कई एलबम में काम करने के साथ फिल्म में भी अभिनय का मौका मिला है।

प्रियंकर कुमार

इंस्टाग्राम : बनारसिया घुम्मकड़

फॉलोवर्स- 64.7 हजार

पहले फोटोग्राफी करता था। रील्स आने पर वाराणसी व अन्य शहरों के प्रसिद्ध त्योहारों के वीडियो बनाकर अपलोड करता हूं। लोगों का प्यार मिल रहा है और पहचान भी बनी है।

शिवांक भारद्वाज

इंस्टाग्राम : हे शिवांक

फॉलोवर्स- 67.8 हजार

बनारस पर वीडियो बनाता हूं। इससे काफी पहचान मिली है। लोगों का प्यार भी मिल रहा है। घाट के अलावा मंदिरों और स्थानों की वीडियो बनाता हूं, जिनके बारे में लोगों को नहीं पता है।
 

 

विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से चांदपुर स्थित कार्यालय में इंफ्लुएंसर मीट - फोटो : अमर उजाला
हिमांशु गुप्ता

इंस्टाग्राम : वासी ऑफ काशी

फॉलोवर्स - 22.3 हजार

मुझे फोटोग्राफी का शौक है। बनारस से जुड़ी फोटोग्राफी और वीडियो अपलोड करता हूं। जो बनारस ही नहीं विदेशों में रहने वाले लोगों को भी पसंद आ रहा है। वह मैसेज के माध्यम से अपनी राय भी देते हैं।

अभिषेक गुप्ता

इंस्टाग्राम : द सन्नी ओझा

फॉलोवर्स-60 हजार

मैं लोगों को हंसाने के लिए कॉमेडी और आर्ट्स से जोड़ने के लिए इनसे जुड़े वीडियो अपलोड करता हूं। भोजपुरी में भी वीडियो बनाता हूं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

आकर्ष मिश्रा

इंस्टाग्राम : बनारस द ओलडेस्ट सिटी

फॉलोवर्स : 66.8 हजार

मैं विदेशों अन्य शहरों के लोगों को बनारस से रूबरू कराने का प्रयास कर रहा हूं। बनारस के पर्यटन स्थल के साथ ही मार्गों के भी वीडियो बनाकर अपलोड करता हूं। इन्हें देश-विदेश के लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें