जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एलपीजी वितरक संघ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घरेलू बजट को प्रभावित करने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब वाराणसी के उपभोक्ताओं को इस सिलेंडर के लिए 916.50 रूपये के बजाय 976.50 रूपये चुकाने होंगे।
सिलिंडर विक्रेता देवांश मनीष चौबे ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक वर्ग को भी तगड़ा झटका लगा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर में देखी गई है, जिसकी कीमत 114.50 रूपये बढ़ गई है।
अब व्यापारियों को एक रिफिल के लिए 2,065.50 रूपये खर्च करने होंगे, जो पहले 1,951.00 रूपये का था। इसके अलावा, 10 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम में भी 42.50 रूपये की वृद्धि हुई है, जिससे इसकी नई दर 697.00 रूपये हो गई है। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में 50 रूपये की बढ़ोतरी हुई थी।