वाराणसी में बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी लेते नए एमएस प्रो.केके गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बीएचयू अस्पताल में एमएस प्रोफेसर एसके माथुर के इस्तीफा देने के बाद बने नए एमएस प्रो. केके गुप्ता ने शुक्रवार को बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों के इलाज संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों की सेहत को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
प्रो. गुप्ता ने वार्ड में साफ-सफाई, समय से मरीजों की जांच इलाज, परिजनों को रोजाना निर्धारित समय पर फीडबैक देते रहने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं की लगातार मानिटरिंग करते रहने को कहा है। प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि मरीजों का हर संभव बेहतर इलाज किया जाएगा। परिजनों को इलाज के बारे में सही जानकारी मिल सके, इसके लिए दिन में दो बार फीडबैक भी दिया जा रहा है।