फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ओडीओपी कारीगरों को प्रशिक्षण देगा उद्योग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ओडीओपी कारीगरों को उद्योग विभाग प्रशिक्षण देगा। इसके बाद कारीगरों को टूलकिट भी बांटे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आवेदन मांगे हैं। इस योजना के अंतर्गत जिले के चिह्नित उत्पाद गुलाबी मीनाकारी, वुडन चेयर (लकड़ी का कार्य) और सिल्क उत्पादों से जुड़े कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य तकनीकी ज्ञान, क्राफ्ट की बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग के साथ-साथ उद्यमिता विकास से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी शामिल होगी। प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। उद्योग विभाग के उपायुक्त अजय गुप्ता ने बताया कि इसमें अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, आयु, परिवार की वार्षिक आय, सामाजिक श्रेणी, विशिष्ट श्रेणी तथा ओडीओपी उत्पाद से संबंधित जानकारी के आधार पर निर्धारित अंकों के अनुसार चयन किया जाएगा। इसका उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंद और सक्रिय कारीगरों को योजना का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें